फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर गृहमंत्री ने बुलाई आपात बैठक, बयानबाजी जारी

Tue, 13 Jun 2017 03:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गुलाब चंद कटारिया
विज्ञापन
राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार शाम प्रदेश के आला अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें राजस्थान के डीजीपी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में आंदोलन के दौरान सरकार की क्या रुपरेखा रहेगी इस पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


राजस्थान में भारतीय किसान संंघ की ओर से 15 जून से प्रारंभ होने वाले किसान आंदोलन को लेकर अब सरकार हरकत में नजर आ रही है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में सरकार और किसान आमने-सामने हो गए थे जिसके बाद पांच किसानों की जान चली गई थी। वहीं दूसरी और नेताओं की बयानबाजी किसान आंदोलन को लेकर जारी है। नया बयान जोधपुर से भाजपा सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत का आया है। शेखावत ने कहा है कि किसानों की समस्या का स्थायी समाधान कर्जमाफी नहीं है।

जबकि मध्य प्रदेश में मंगलवार को आई किसानों की आत्म्हत्या की खबरें राजस्थान सरकार की भी मुश्किलें बढ़ा सकती है। क्योंकि महाराष्ट्र सरकार की ओर से किसानों की ऋण माफी की घोषणा के बाद से ही राजस्थान सरकार की मुश्किलें बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें