देश में विभिन्न सरकारी सेक्टरों की बेहतरी के लिए सरकारें उन्हें लगातार निजी हाथों में सौंप रही हैं। ऐसा ही कुछ निर्णय राजस्थान सरकार ने किया।
सरकारी स्कूलों के बेहतर संचालन में विफल रही सरकार ने अब स्कूलों को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने का निर्णय कर किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही उदयपुर आए प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में स्कूली शिक्षा के विकास के लिए अपनी पीठ ठोंकी थी। लेकिन दस दिन के भीतर ही सरकारी स्कूलों को निजी हाथों में सौंपने के निर्णय ने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया है।
राज्य केबिनेट की बैठक में निर्णय किया गया है कि 300 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों को प्रथम चरण पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जाएगा।