संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट 'पद्मावती' फिल्म तमाम विवादों के बावजूद एक दिसंबर को रिलीज हो रही है।
राजस्थान के कुछ इतिहास के पन्नों में से 'पद्मावती' की कहानी का ताना-बाना बुना गया है। लेकिन राजस्थान में ही इस फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद बाद इसका पहला गाना 'घूमर' रिलीज हो गया है।
फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज इतना कि दो दिन में इस घूमर को 88 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 'घूमर' में जहां दीपिका दिलकश अंदाज दिख रहा है। वहीं इस गाने को आवाज दी है बॉलीवुड की फेमस प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल और जैसलमेर के लोकगायक स्वरूप खान ने।
बना रहे हैं बॉलीवुड में पहचान
स्वरूप खान
इस गाने से पहले 'पद्मावति' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर को 3.5 करोड़ लोग देख चुके हैं। इससे फिल्म के क्रेज को समझा जा सकता है। इधर, इसके 'घूमर' गाने को लेकर भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
खान को बॉलीवुड में पहचान मिली अमिर खान के 'पीके' फिल्म से। 'पीके' में 'ठरकी छोकरो' गाने को भी स्वरूप खान ने आवाज दी थी। खान ने वर्ष 2016 में आई 'धनक' मूवी में भी एक गाना गाया था।
स्वरूप खान फेमस टीवी रिएलिटी सिंगिंग शो के भी कंटेस्टेंट रह चुके हैं। जैसलमेर में जन्मे स्वरूप खान ने राजस्थान के लोक गायन को बरकरार रखते हुए बॉलीवुड में अपने पैर जमा रहे हैं।
नहीं हो सकी थी राजस्थान में शूटिंग
padmavati
गौरतलब है कि 'पद्मावती' फिल्म की कहानी को लेकर राजस्थान में करणी सेना विरोध कर रही है। इसी विरोध के चलते 'पद्मावती' की शूटिंग भी राजस्थान में नहीं हो सकी थी।
फिल्म के निर्माता निदेशक संजय लीला भंसाल के साथ हुई मारपीट के बाद फिल्म की शूटिंग राजस्थान में कैंसिल कर दी गई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह व शाहिद कपूर मुख्य किरदार में हैं।