फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों मरीजों को आज मिल सकती है राहत, वार्ता हुई प्रारंभ

Wed, 27 Dec 2017 01:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हे! भगवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दम तोड़ते हुए मरीजों को अब राहत की सांस मिल सकती है। क्योंकि राजस्थान में बीते करीब 11  दिनों से चल रही चिकित्सक हड़ताल को खत्म करने के लिए सरकार व चिकित्सकों केे मध्य वार्ता प्रारंभ हो गई है। गौरतलब है कि हड़ताल के चलते अब तक 100 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। इस दौरान कोर्ट के हड़ताली चिकित्सक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश के बाद सुलह के आसार बनते दिख रहे है। आज सुबह करीब 12.30 बजे जयपुर के सीफू भवन में सरकार और हड़ताली चिकित्सकों के मध्य वार्ता प्रारंभ हुई।    
विज्ञापन
विज्ञापन

गतिरोध खत्म होने की उम्मीद

कालीचरण सराफ
वार्ता में सेवारत चिकित्सक संंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ अजय चौधरी सहित अन्य चिकित्सक नेता उपस्थित है। जबकि सरकार की ओर से​ चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, परिवहन मंत्री यूनुस खान, सहकारिता मंत्री अजय सिंह ​किलक व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मौजूद है।

वार्ता प्रारंभ होने से पूर्व हड़ताली चिकित्सक नेता डॉ अजय चौधरी ने कहा कि वे सकरात्मक माहौल में वार्ता करेंगे और उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगें मान लेगी। हालांकि मंगलवार को भी हड़ताली चिकित्सकों व सरकार के मंत्रियों के बीच वार्ता हुई थी लेकिन वह विफल रही थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें