फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार चिकित्सक फिर से सामूहिक अवकाश पर, अटक गई मरीजों की सांस

Fri, 08 Dec 2017 09:26 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एक अस्पताल में बिना डॉक्टर के खाली पड़ी कुर्सी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सरकार और डॉक्टरों के बीच बढ़ती खींचतान के कारण फिर से मरीजों की जान पर बन आयी है। दरअसल एक माह में दूसरी बार से आज राजस्थान में दस हजार से ज्यादा चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर है। राजस्थान चिकित्सक सेवारत संघ के बैनर तले बीते कई दिनों से विरोध कर रहे चिकित्सकों के आज सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि नवंबर माह में सात दिन चली डॉक्टरों की हड़ताल में 30 से ज्यादा मरीजों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं निकल रहा समस्या का हल

वसुंधरा राजे
वहीं अब डॉक्टरों का कहना है कि सरकार बीते माह हुए समझौते को लागू नहीं कर रही है। साथ ही चिकित्सक नेताओं के तबादले सभी डॉक्टर नाराज है। वहीं लगातार हो स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही बाधा के कारण राजस्थान सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। राज्य के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ आए ​दिन डॉक्टरों पर सख्ती के बयान दे रहे है लेकिन धरातल पर सख्ती नजर नहीं आ रही है। वहीं आज चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश के कारण लाखों मरीजों परेशान हो रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें