फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Discoms: बिजली उपभोक्ताओं को करंट का झटका, अगले महीने से बढ़ा हुआ चार्ज देना होगा

Fri, 28 Oct 2022 08:14 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं पर दिवाली जाते ही बिल के नाम पर करंट लगने वाला है। उपभोक्ता से फ्यूल सरचार्ज के नाम पर अतिरिक्त वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं को करंट का झटका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं पर फ्यूल सरचार्ज का बोझ बढ़ने वाला है। उपभोक्ता को नवंबर और दिसंबर में जारी होने वाली बिल में 21 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त राशि देनी होगी। डिस्कॉम प्रशासन ने गुरुवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि, कृषि श्रेणी में लगने वाले फ्यूल सरचार्ज की राशि को सरकार अनुदान के रूप में वहन कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि फ्यूल सरचार्ज के नाम पर लगातार उपभोक्ताओं की जेब ढीली हो रही है। कांग्रेस सरकार में फ्यूल सरचार्ज के रूप में अब तक उपभोक्ताओं पर औसतन 69 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त भार आ चुका है। डिस्कॉम अध्यक्ष भास्कर ए सावंत ने बताया, वित्तीय वर्ष 2021-22 की तृतीय तिमाही अक्टूबर से दिसंबर के लिए विद्युत विनियामक आयोग की ओर से निर्धारित गणना प्रक्रिया के अनुसार उपभोक्ताओं से वसूली योग्य फ्यूल सरचार्ज की राशि 21 पैसे प्रति यूनिट निर्धारित की गई है। यह राशि पिछली तिमाही जुलाई से सितंबर, 2021 के उपभोग पर वसूलनीय है।

दो समान किश्तों में वसूल किया जाएगा...
डिस्कॉम अध्यक्ष सावंत ने बताया, कृषि श्रेणी के अतिरिक्त अन्य उपभोक्ताओं से इस फ्यूल सरचार्ज राशि को दो समान किश्तों में नवंबर और दिसंबर 2022 के बिजली बिलों में वसूल किया जाएगा। कृषि श्रेणी में लगने वाले फ्यूल सरचार्ज की राशि को राज्य सरकार की ओर से अनुदान के रूप में वहन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें