फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घोड़ी पर बिठाकर निकाली बेटी की बिंदौरी, दिया बेटा-बेटी एक समान का संदेश

Wed, 15 Feb 2023 05:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में जयपुर जिले के तहत आने वाले आसलपुर में राव समाज ने बैंड-बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर बेटी की बिंदौरी निकाली। इस दौरान राव समाज ने बेटा-बेटी एक समान का संदेश दिया।
विज्ञापन
घोड़ी पर बिठाकर निकाली बेटी की बिंदौरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में शादियों के दौरान बिंदौरी की रस्में निभाई जाती हैं। इसी कड़ी में रस्म में लड़का घोड़ी पर बैठता है और किसी एक स्थान से गांव के विभिन्न मार्गों से होकर उसकी बिंदौरी निकाली जाती है। वहीं, आसलपुर गांव में एक अनोखी बिंदौरी निकाली गई।

विज्ञापन


जयपुर जिले के आसलपुर गांव में राव समाज में एक और एक सराहनीय पहल की है। राव मोहल्ले में नादान सिंह ने अपनी बेटी को घोड़ी पर बिठाकर बिंदौरी निकाली है। आसलपुर निवासी लाल सिंह ने समाज में बेटा-बेटी एक समान का संदेश देकर घोड़ी पर बिटिया हेमलता कंवर को बैठाकर भेदभाव नहीं करने का समाज में अच्छा संदेश दिया है।



शादी-विवाह में शिरकत करने पहुंचे रिश्तेदारों ने भी बिटिया की बिंदौरी में बैंडबाजों की मधुर सुस्वर लहरियों में नाचते-गाते उत्साह के साथ बिंदौरी निकाली, जिससे बिटिया हेमलता कंवर के चेहरे पर मुस्कुराहट खिली। आज के युग में बेटियां बेटों से किसी भी कार्य में पीछे नहीं हैं। हमें इस भेदभाव के रिश्ते को हमेशा के लिए समाप्त कर देना है। क्योंकि म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें