राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 59 नए केस आए हैं। टोंक जिले में साढ़े तीन महीने बाद सोमवार को कोरोना के तीन नए केस मिले। सोमवार को जयपुर, बीकानेर, अजमेर, गंगानगर में आठ मरीज मिले।
जयपुर में पिछले एक सप्ताह मे 167 केस रिपोर्ट हुए हैं। अब राजस्थान में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 350 के पार हो गई। टोंक में इससे पहले कोरोना का मरीज 14 सितंबर को मिला था। 29 सितंबर के बाद जिला कोरोना मुक्त हो गया था। राज्य में कोरोना से 9,55,539 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 8,963 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 9,46,222 लोग सुधर चुके हैं।
राजस्थान के चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक 43 मामले जयपुर में मिले हैं। इसके अलावा बीकानेर, गंगानगर में 4-4, टोंक में 3, अजमेर में 2, कोटा, प्रतापगढ़ और सीकर में एक-एक मरीज मिला।
अभी कहां कितने सक्रिय केस
कुल सक्रिय केस 354
जयपुर 205
अजमेर 25
बीकानेर 22
भीलवाड़ा 14
जोधपुर व उदयपुर में 13-13
गंगानगर 11
प्रतापगढ़ 10
इन जिलों में 10 से कम केस मिले
उधर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, कोटा, पाली, सीकर, सिरोही और टोंक जिलों में 10 से कम सक्रिय केस हैं।