फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: प्रतापगढ़ की जिला जेल में 26 कैदियों में पाया गया कोरोना संक्रमण

Thu, 02 Jul 2020 02:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला न्यूज डेस्क, जयपुर  
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना की गति कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ में बुधवार को 298 नए संक्रमित मिले हैं वहीं आठ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं यहां कि जिला जेल में एक साथ 26 कैदी संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रशासन ने प्रतापगढ़ जिला जेल में बंद सभी 284 कैदियों के सैंपल लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं अगर राज्य की बात की जाए तो सबसे ज्यादा 47 नए संक्रमित अलवर में मिले। इनमें एसीबी के डीएसपी भी हैं। राजधानी जयपुर की बात की जाए तो 13 विदेशी प्रवासी सहित 42 नए संक्रमित पाए गए हैं।अब तक प्रदेश में 18312 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 421 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के कुल संक्रमितों में से 14574 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 

बुधवार को पाली में 27, जोधपुर में 26, सिरोही में 16, बीकानेर में 13, राजसमंद में 12, अजमेर, उदयपुर धौलपुर व सीकर में 10-10, झुंझुनूं व कोटा में 8-8, चूरू में सात, बाड़मेर व श्रीगंगानगर में 5-5, भरतपुर व जैसलमेर में 3-3, दौसा व नागौर में 2-2, डूंगरपुर, करौली  व जालौर में एक-एक संक्रमित अलावा बाहरी राज्यों के तीन नए संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें