राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक शख्स ने आपसी मनमुटाव के चलते अपनी पत्नी और युवा बेटे की हत्या कर दी। हालांकि इस जघन्य अपराध के बाद आरोपी शख्स ने खुद का बाद में पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। ये घटना रविवार देर रात की है और श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र के अरायण गांव में हुई है।
इलाके की पुलिस के अनुसार सतनाम सिंह जिसकी उम्र 50 साल थी, उसने अपनी पत्नी वीरपालकौर और बेटे बलविंदर सिंह जिसकी आयु 18 साल थी, उसके सिर पर लोहे की रोड नुमा चीज से प्रहार किया। इससे पत्नी और बेटे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
इस घटना के दौरान सतनाम सिंह के दूसरे बेटे के जाग जाने पर आरोपी घटनास्थल से भाग गया और सोमवार सुबह खुद ही थाने आकर उसने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के दो बेटे हैं और पत्नी और छोटे बेटे से उसका मनमुटाव चल रहा था। पुलिस ने सोमवार यानि आज शवों को पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच जारी है।