राजस्थान में कोरोना की गति कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ में बुधवार को 298 नए संक्रमित मिले हैं वहीं आठ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं यहां कि जिला जेल में एक साथ 26 कैदी संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रशासन ने प्रतापगढ़ जिला जेल में बंद सभी 284 कैदियों के सैंपल लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं अगर राज्य की बात की जाए तो सबसे ज्यादा 47 नए संक्रमित अलवर में मिले। इनमें एसीबी के डीएसपी भी हैं। राजधानी जयपुर की बात की जाए तो 13 विदेशी प्रवासी सहित 42 नए संक्रमित पाए गए हैं।अब तक प्रदेश में 18312 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 421 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के कुल संक्रमितों में से 14574 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
बुधवार को पाली में 27, जोधपुर में 26, सिरोही में 16, बीकानेर में 13, राजसमंद में 12, अजमेर, उदयपुर धौलपुर व सीकर में 10-10, झुंझुनूं व कोटा में 8-8, चूरू में सात, बाड़मेर व श्रीगंगानगर में 5-5, भरतपुर व जैसलमेर में 3-3, दौसा व नागौर में 2-2, डूंगरपुर, करौली व जालौर में एक-एक संक्रमित अलावा बाहरी राज्यों के तीन नए संक्रमित मिले हैं।