फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ रैली' कल, पोस्टरों में उठी राहुल को फिर अध्यक्ष बनाने की मांग, सुरजेवाला ने दिया यह जवाब

Sat, 11 Dec 2021 05:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला से जब राहुल गांधी की रीलांचिंग को लेकर सवाल किया गया तो सुरजेवाला ने कहा कि किसी रीलांचिंग की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस महंगाई हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी महारैली का आयोजन कर रही है। इस मौके पर भी मुख्य मांग राहुल गांधी को फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की हो रही है। ऐसे पोस्टर बैनरों से जयपुर पट गया है। महारैली स्थल पर भी ऐसे ही पोस्टर लगे हैं। इन्हें लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी को किसी लांचिंग की जरूरत नहीं है।  

विज्ञापन


कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ' महारैली को लेकर जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रभारी अजय माकन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे। इस दौरान जब राहुल गांधी की रीलांचिंग को लेकर सवाल किया गया तो सुरजेवाला ने कहा कि उन्हें किसी रीलांचिंग की जरूरत नहीं है। 




सुरजेवाला ने कहा कि सभी कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता चाहते हैं राहुल गांधी फिर बनें। संगठन चुनाव की फिलहाल प्रक्रिया जारी है। सब जानते हैं कि राहुल लगातार संघर्ष कर रहे हैं। किसानों के तीनों कृषि कानूनों को लेकर उन्होंने लड़ाई लड़ी, आमजन के हर मसले को लेकर राहुल गांधी संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. नारायण सामी ने भी कहा कि सभी चाहते हैं कि राहुल फिर अध्यक्ष बनें।
विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद राहुल गांधी ने  कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उन्हें फिर अध्यक्ष बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस ने रविवार को 'महंगाई हटाओ महारैली' का आयोजन किया है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को बैनरों, पोस्टरों व झंडों से पाट दिया है। इनके मध्य में राहुल गांधी की तस्वीर लगी है। इस रैली में देशभर के कांग्रेस नेता शरीक होंगे। यह रैली पहले दिल्ली में होने वाली थी, लेकिन एनसीआर में रैली की इजाजत नहीं मिलने पर इसे जयपुर में करने का फैसला किया गया। 

राहुल व प्रियंका रैली में शामिल होंगे
जयपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पत्रकारों से चर्चा में नारायण सामी ने कहा कि यह रैली केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में एक संदेश देगी। राहुल व प्रियंका गांधी रैली में शामिल होंगे, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सोनिया गांधी इसमें भाग लेंगी या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें