कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी को पदभार सम्भालने के आग्रह का प्रस्ताव आज जयपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में पास हुआ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी प्रतिनिधियों की ओर से पायलट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद ग्रहण करने के लिए अनुरोध का प्रस्ताव रखा। इसका अनुमोदन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहन प्रकाश ने किया। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। यह प्रस्ताव अब एआईसीसी को भेजा जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पालयट की अध्यक्षता में आयोजित नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया है। इससे पहले पायलट ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी।