फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मार्च को भाजपा मनाएगी महिला दिवस और सीएम का जन्मदिन

Sun, 05 Mar 2017 11:45 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की जयपुर शहर और जयपुर देहात इकाई सीएम वसुंधरा राजे का आठ मार्च को जन्मदिन खास अन्दाज में मनाएगी। इस दिन महिला दिवस भी है। ऐसे में महिला दिवस के साथ सीएम राजे के जन्मदिन की ब्रांडिंग भी की जा रही है। 
विज्ञापन


जयपुर शहर भाजपा और जयपुर देहात की ओर से आठ मार्च को 1008 कन्याओं की पूजन का कार्यक्रम तय किया है। संगठन ने महिला दिवस के साथ-साथ इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री राजे के जन्मदिन से जोड़ दिया है। शहर अध्यक्ष संजय जैन के अनुसार यूथ हाॅस्टल में फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री राजे से जुड़ी तस्वीरें प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर स्कूली बालिकाओं को पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया जाएगा। 

प्रदेश के अन्य जिलों जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर में भी आठ मार्च को भाजपा की स्थानीय इकाइयों की ओर से रक्तदान शिविर, व्याख्यान कार्यक्रम, प्रदर्शनियां आदि आयोजित होंगे।  इस संबंध में पिछले दिनों प्रदेश इकाई ने भी सभी को आठ मार्च को विशेष आयोजन के निर्देश जारी किए गए हैं। स्थानीय नेताओं को कहा गया है कि सीएम के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों को महिला दिवस से जोड़े।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें