फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सीएम गहलोत ने कहा- भाजपा की केंद्र सरकार राज्यों को कर रही है कमजोर

Wed, 01 Dec 2021 02:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर केंद्र सरकार पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 15 रुपये कम करे, तभी देश में महंगाई कम होगी।
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ 12 दिसंबर को नई दिल्ली में एक रैली आयोजित करने वाली है। इसमें कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। इस होने वाली रैली की तैयारियों को देख रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राज्यों को मजबूत करने के बजाय कमजोर कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सकती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को मजबूत करने के बजाय उन्हें कमजोर करने का काम कर रही है, जबकि राज्यों पर पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी अहम जिम्मेदारियां हैं।

 केंद्र सरकार पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 15 रुपये कम करे
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पिछली सरकारों के शासन में पेट्रोल और डीजल पर मूल उत्पाद शुल्क लगाया जाता था जिसमें केंद्र और राज्यों की हिस्सेदारी थी, लेकिन वर्तमान केंद्र ने अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, विशेष उत्पाद शुल्क लगाकर ईंधन की कीमतों में वृद्धि की। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि इसमें राज्यों का कोई हिस्सा नहीं है, लेकिन पूरी राशि केंद्र सरकार के खजाने में भरती है। साथ ही कहा कि जब केंद्र पेट्रोल-डीजल के दाम कम करता है तो राज्यों का राजस्व अपने आप कम हो जाता है। अगर केंद्र सरकार पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 15 रुपये कम करे, तभी देश में महंगाई कम होगी।

2023 में कांग्रेस को दोबारा सरकार बनाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अगर कांग्रेस के सभी नेता, मंत्री, विधायक, विधायक उम्मीदवार अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो 2023 में कांग्रेस को दोबारा सरकार बनाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें