फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान बजट : स्वरोजगार के लिए पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण, किसानों के लिए अगले साल से अलग बजट

Wed, 24 Feb 2021 03:12 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान पेपरलेस बजट - फोटो : ANI
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने पहला पेपरलेस बजट पेश किया। आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार बजट में स्पेशल कोविड पैकेज का एलान किया। 
विज्ञापन


इस पैकेज के तहत कोरोना से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दी जाएगी। यही नहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोजगार के लिए पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देने की भी घोषणा की। यही नहीं राज्य में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना भी शुरू की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि कोरोना ने अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया इसलिये वर्ष के दौरान अधिक वित्तीय संसाधन जुटाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘राइट टू हेल्थ’ विधेयक लाएगी और अगले साल 3,500 करोड़ रुपये की लागत से सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुविधा (यूनिवर्सल हेल्थ केयर) लागू करेंगे जिसमें हर परिवार को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


गहलोत ने विशेष कोविड पैकेज की घोषणा करते हुये कि ‘हमने इस महामारी काल में 31 लाख असहाय, निराश्रित परिवारों को 3500 रुपये प्रति परिवार के हिसाब से 1,155 करोड़ रूपये सहायता प्रदान की हैं। अब मैं आगामी वर्ष में इन परिवारों को अंतिम किस्त के रूप में एक एक हजार रूपये की और सहायता देने की घोषणा करता हूं।

मैं शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स एवं सभी क्षेत्रों के युवाओं व बेरोजगारो को स्व रोजगार एवं रोजगार की जरूरतों के लिए इंदिरागांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू करने की घोषणा करता हूं।’’ इस योजना में पांच लाख जरूरतमंदों को 50,000 रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
 

स्वास्थ्य और शिक्षा में बडे एलान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एलान किया कि राज्य के 25 जिला मुख्यालयों पर चरणबद्ध तरीके से नर्सिंग महाविद्यालय स्थापित करना शामिल है। इसके अलावा राज्य में महात्मा गांधी के नाम पर बनाए गए शांति कोष को बढ़ाया जाएगा। वहीं राज्य में मूक-बधियों के लिए दो नए विश्व विद्यालय बनाए जाएंगे। 

राज्य में 50 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय कार्डियोलॉजी सेंटर की स्थापना होगी। जयपुर में टेक्नोलॉजी सेंटर बनाए जाएंगे, यहां आधुनिक तकनीकी की शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा नासा की मदद से बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में सीख दी जाएगी। उदयपुर में योग के लिए कॉलेज खोले जाएंगे। 

इसके अलावा घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने पर पांच हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही गहलोत ने पात्र युवाओं को वर्तमान में देय बेरोजगारी भत्ते में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी करने, राज्य में कुछ परीक्षाओं के लिए समान प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की।

फ्री वाई-फाई की घोषणा
शिक्षा के क्षेत्र में अशोक गहलोत ने एलान किया कि राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट टीवी और सेटटॉप बॉक्स लगाए जाएंगे। राज्य के सभी विश्व विद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई दिया जाएगा। 
विज्ञापन

दिव्यांगों को दी जाएगी स्कूटी

अशोक गहलोत सरकार ने एलान किया कि राज्य में कॉलेज और दफ्तर जाने वाले दिव्यांग छात्रों और युवाओं को दो हजार स्कूटियां दी जाएंगी। सभी महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रूप से महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी नैपकिन दिए जाएंगे। 

राजस्थान में अब पुजारियों का मानदेय बढ़ाकर 1,800 से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों के लिए 25,000 की पेंशन बढ़ाकर 50,000 करने की घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा शहीद सैनिकों के माता-पिता के लिए तीन लाख की एफडी को बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है। 

यही नहीं राज्य में पशुपालकों के लिए अलग से एंबुलेंस सुविधा मुहैया कराई जाएगी। राज्य में अलग से पशु चिकित्सालय खोला जाएगा।

किसानों को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या एलान किया ?
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने एलान किया कि अगले साल से कृषि बजट पेश किया जाएगा। अलग-अलग जगहों पर मिनी फूड पार्क बनाए जाएंगे। किसानों को आधुनिक सेवाएं दी जाएंगी। अगले तीन सालों में एक हजार किसान सेवा केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा 50,000 किसानों को सोलर पंप दिया जाएगा। 

इसके अलावा अशोक गहलोत ने एलान किया कि युवाओं को राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालय में इंटर्नशिप कराई जाएगी। इसमें करीब दो लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। राज्य के हर ब्लॉक में स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले बच्चों को बस में मुफ्त सफर करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें