फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कक्षा एक से आठ तक के स्कूल नौ जनवरी तक बंद, शादी में जा सकेंगे सिर्फ 100 लोग, नई गाइडलाइंस जारी

Mon, 03 Jan 2022 12:43 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शादी के लिए कलेक्टर, एसडीएम की अनुमती लेनी होगी। साथ ही शादी आयोजन में  सामाजिक दूरी, लोगों का मास्क लगाना और सेनेटाइजेशन अनिवार्य होगा। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना का नया वैरिएंट आने के बाद खतरा और तेजी से बढ़ गया है। इसे देखते हुए राज्य सरकारें भी सतर्क हैं। वे इस मामले में अब कोई ढ़िलाई नहीं बरतना चाहतीं। इस कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। 

विज्ञापन


कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल नौ जनवरी तक बंद
कोरोना के इस काल में बच्चों को कोई नुकसान न पहुंचे इसके लिए सीएम गहलोत ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। बयान में कहा गया है कि स्कूल 3 जनवरी से 9 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं इसके बाद भी अगर माता-पिता बच्चे को स्कूल नहीं आने देना चाहते तो स्कूल प्रशासन उन पर कोई दवाब नहीं बना सकता। साथ ही 18 वर्ष से ऊपर के छात्र-छात्राओं को वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य हैं।

शादी समारोह में रंग होगा फीका
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शादी समारोह में मेहमानों की संख्या 100 कर दी गई है, बैंड,घोड़ी ,लाइट, वेटर, को इस संख्या से अलग माना गया है। शादी के लिए कलेक्टर, एसडीएम की अनुमती लेनी होगी। साथ ही शादी आयोजन में  सामाजिक दूरी, लोगों का मास्क लगाना और सेनेटाइजेशन अनिवार्य होगा। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच अनिवार्य होगी
विदेशों से अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा कर राजस्थान में आने वाले समस्त यात्रियों का गंतव्य पर पहुंचने पर एयरपोर्ट कोविड टीम द्वारा आवश्यक रूप से आरटी-पीसीआर जांच करना अनिवार्य होगा। आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने तक संबंधित यात्री को सात दिन के लिए क्वारंटीन किया जायेगा। घरेलू हवाई यात्रा/ ट्रेन के माध्यम से यात्रा कर राजस्थान में आने वाले यात्रियों को डबल डोज का वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट अथवा आगमन से पूर्व यात्रा प्रारंभ करने के 72 घण्टे के अन्दर करवाई गई आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। 

दोनों खुराक लेने वालों को ओमिक्रॉन से खतरा कम
साथ ही सरकान ने सभी 18 वर्ष से अधिका आयु के लोगों के लिए दोनों डोज लेने का आग्रह किया है। साथ ही पुराने रोगों से पीड़ित और गर्भवती महिलाएं के साथ 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को घर पर ही रहने और केवल आवश्यक या स्वास्थ्य उद्देश्यों के लिए ही घर से बाहर निकलने को कहा है। हालांकि विशेषज्ञों की राय के अनुसार जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है, उनमें कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने पर हॉस्पिटलाइजेशन (ऑक्सीजन एवं आईसीयू) की आवश्यकता कम देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें