फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले अस्पताल से चुराया बच्चा और फिर बदला मन तो उठाया ये कदम

Sat, 13 Jan 2018 03:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
new born baby
विज्ञापन
पहले अस्पताल से बच्चा चुराया। फिर चोरी करने वाले का मन बदल गया और उसने इस बच्चे को झाड़ियों में पटक दिया। 
विज्ञापन



राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्चे को संभाला तो वह स्वस्थ था। बच्चे के पास मिली एक पर्ची से पुलिस उसके मां-बाप तक पहुंची। यह अनोखी घटना राजस्थान के भरतपुर जिले की है। यहां सरकारी जनाना अस्पताल से हाल में बच्चा चोरी हो गया था।  अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल और पुलिस प्रशासन पर भी जमकर सवाल उठाए गए। पुलिस ने भी बच्चे की बरामदी के प्रयास किए, लेकिन हाथ खाली रहे। 
 
विज्ञापन

इस संदेश ने मां-बाप से मिलवाया

new born baby - फोटो : File photo
पुलिस को मथुरा बॉर्डर के पास संतरुक पुलिया के पास झाड़ियों में बच्चा पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने इस बच्चे को कब्जे में ले लिया। इसके पास एक पर्ची मिली, जिस पर लिखा था कि यह बच्चा अस्पताल से चुराया हुआ है। 

इसी पर्ची की मदद से बच्चे को परिजनों तक पहुंचाने में मदद मिल सकी। इस तरह के वाकये से खुद पुलिस भी अचरज में है। झाड़ियों में मिले बच्चे को अस्पताल लाया गया। उसकी पहचान के लिए कल दादी और मां से तस्दीक करवाई गई। उन्होंने बच्चे की पहचान कर ली है।

दूसरी तरफ पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही बच्चा चोरी करने वाले को पकड़ लिया जाएगा। मामले में पुलिस अपने दवाब के चलते चोर द्वारा बच्चा छोड़ जाने की बात कह रही है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें