फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान उपचुनाव : मांडलगढ़ विधानसभा में दिन चढ़ने के साथ यूं बढ़ते चला मतदान

Mon, 29 Jan 2018 08:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
राजस्थान में आज अजमेर और अलवर लोकसभा क्षेत्र व मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न हुए। मांडलगढ़ विधानसभा में प्रांरभिक आंकड़ों के अनुसार 78.66 फीसदी मतदान होना सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे से यहां शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। प्रारंभिक आंकड़ों की बात करें तो शुरुआती पहले घंटे में गिनती के ही मतदाता वोट डालने पहुंचे। ऐसे में एकबारगी तो पार्टियों के माथे पर परेशानी नजर आने लगी। यहां पहले घंटे में केवल साढ़े छह फीसदी मतदान किया गया। वहीं इसके बाद दूसरे घंटे में मतदान ने जोर पकड़ा और साढ़े आठ फीसदी मतदान और हुआ। सुबह दस बजे से लेकर ग्यारह बजे के बीच करीब दस फीसदी वोटिंग हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदान का प्रतिशत भी आगे बढ़ता गया।

माना जा रहा है कि सुबह सर्दी के चलते मतदाता घरों से बाहर नहीं निकले। जैसे-जैसे सर्दी का असर कम होने लगा वैसे-वैसे मतदाता घरों से बाहर निकलकर पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मांडलगढ़ विधानसभा में मतदान के प्रारंभिक आंकड़े

आंकड़े - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान किया। चुनाव आयोग के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार सुबह 8 से 9 तक 6.5 फीसदी, 10 बजे तक 15.16 फीसदी, 11 बजे तक 25.04 फीसदी, 12 बजे तक 35.14 फीसदी, दोपहर 1 बजे तक 44.99 फीसदी, 2 बजे तक 53.97 फीसदी, 3 बजे तक 62.26 फीसदी, 4 बजे तक 69.56 फीसदी, 5 बजे तक 75.25 फीसदी और आखिर के एक घंटे में 6 बजे तक 78.66 फीसदी मतदान हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें