फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : पोलिंग बूथ पर हुआ बीजेपी मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का झगड़ा कोर्ट में पहुंचा

Wed, 31 Jan 2018 06:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी
विज्ञापन
राजस्थान में अजमेर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान के दिन शिक्षा राज्यमंत्री के नाराज होने का मामला कोर्ट पहुंच गया है। आज अजमेर की अदालत में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के खिलाफ वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस की डीसीसी सचिव मंजू सोनी ने एडवोकेट वैभव जैन के जरिये न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 के समक्ष वाद दायर किया। सोनी ने बताया कि मतगणना के दिन शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी बूथ के बाहर ही पार्टी का प्रचार कर रहे थे। इसका उन्होंने विरोध जताया तो मंत्री गुस्सा हो गए और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। दायर किए गए वाद में स्त्री लज्जा भंग करने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही, वार्ड अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी के मारपीट की बात भी कही गई है।

मंजू सोनी के मुताबिक, इस संबंध में गंज थाना पुलिस व जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत भी दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उन्हें वहां से रवाना कर दिया। एडवोकेट जैन ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट—2 मुकेश परनामी ने मामले में सुनवाई की तारीख 2 फरवरी निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

कोर्ट में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
अजमेर के संत रामदास स्कूल के पोलिंग बूथ में जब मंत्री देवनानी वोट देकर बाहर निकले तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने का प्रयास किया। इस बीच पोलिंग बूथ पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध दर्ज करवाया। इस पर मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई और वे भिड़ गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि देवनानी ने उन्हें शाम को देख लेने की धमकी दी। इसके बाद कुछ मिनटों तक पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा चलता रहा। जबकि मंत्री वासुदेव देवनानी ने मामले में सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने पोलिंग बूथ के बाहर किसी मीडियाकर्मी से बात नहीं की है। देवनानी ने इस पूरे मामले की शिकायत अजमेर के जिला चुनाव अधिकारी से करने की भी बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें