फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान उपचुनाव: अलवर लोकसभा सीट पर 60 और अजमेर में 65 फीसदी से ज्यादा मतदान

Mon, 29 Jan 2018 07:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मतदान केन्द्र
विज्ञापन
राजस्थान में आज अजमेर और अलवर लोकसभा क्षेत्र व मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न हुए। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक अलवर लोकसभा सीट पर करीब 61.91 और अजमेर में करीब 65.21 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलवर लोकसभा सीट पर हुए मतदान की बात करें तो सबसे कम मतदान का फीसदी अलवर शहर में देखने को मिला। यहां 54.49 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं यदि अलवर ग्रामीण की बात करें तो यहां 63.34 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा सामने आया है। इसके अलावा अलवर लोकसभा सीट पर बहरोड़ में 65.07 प्रतिशत, किशन गढ़ बांस में 65.46 फीसदी, मंडावर में 55.91 फीसदी, राजगढ़ लक्ष्मण गढ़ में 58.39 फीसदी, रामगढ़ में 64 फीसदी और तिजारा में 69.10 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

यूं अजमेर में रहा मतदान का हाल

अजमेर के प्रारंभिक आंकड़े - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ अजमेर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान नसीराबाद में होना सामने आया है। यहां पर 70.66 फीसदी मतदान के प्रारंभिक आंकड़े जारी किए गए हैं। इसके अलावा अजमेर उत्तर में 55.94 फीसदी, अजमेर दक्षिण में 58.52 फीसदी, दूदू में 68.41 फीसदी, केकड़ी में 66.54 फीसदी, किशनगढ़ में 66.96 फीसदी, मसुदा में 64.58 फीसदी और पुष्कर में 67.85 फीसदी मतदान होना सामने आया है।

गौरतलब है कि आगामी एक फरवरी को इन उपचुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। अब मतदाता और प्रत्याशियों की नजर मतदान के फैसलेपर टिकी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें