उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा उम्मीदवार का एक विवादित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजस्थान में अलवर लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार इस वीडियो में डॉ.जसवंत सिंह यादव खुले आम धर्म के आधार पर वोट मांगते नजर रहे हैं। यह वीडियो अलवर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव ढूंढ़ारिया का बताया जा रहा है। यहां गांव में चुनाव प्रचार के दौरान श्रम मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव खुलेआम धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
प्रचार के दौरान ग्रामीणों को दिए भाषण में उन्होंने कहा कि जो हिंदू हैं, वो भाजपा को वोट दें और जो मुस्लिम हैं, वो कांग्रेस के डॉ.करण सिंह यादव को वोट दें। डॉ. जसवंत यादव ने इस दौरान एक घटना का जिक्र करते हुए कहा जब वे मेवात के गांवों प्रचार करने गए, तो मेव समाज के लोगों ने साफ तौर पर भाजपा को वोट नहीं देने की बात कही।