गुजरात विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से बहुमत पाने वाली भाजपा के नेताओं के माथे पर आगामी चुनावों के लिए चिंता की लकीरें उभर आई हैं।
दरअसल आगामी दिनों में राजस्थान में दो लोकसभा सीट व एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। लेकिन जीएसटी और नोटबंदी पर आमजन के गुस्से को झेल रहे भाजपा के स्थानीय नेता इन मुद्दो को गोल करने की तैयारी में जुटे हैं।
अजमेर व अलवर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव में भाजपा नेता गो-तस्करी को मुद्दा बनाने की तैयारी कर चुके हैं। यहां आए दिन कथित गो तस्करों और कथित गो सेवकों के बीच मारपीट व फायरिंग होती रहती है। वहीं पुलिस भी कई बार गो तस्करों द्वारा होने वाली फायरिंग का शिकार हो चुकी है।