फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस और आरएएस की करो तैयारी, अब मिलेगा ये फायदा

Mon, 12 Feb 2018 01:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा में आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट पेश किया। इसमें हर वर्ग के लिए उम्मीदों का पिटारा खोला गया। बजट में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का भी खास ध्यान रखा गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राजे की ओर से चुनावी वर्ष में पेश किए गए इस बजट में भारतीय प्रशासनिक सेवा और राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी खास योजना लागू करने की घोषणा की गई। इसके तहत संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा और राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा के साक्षात्कार में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को राहत दी गई। सरकार ने ऐसे परीक्षार्थी जो इन परीक्षाओं में साक्षात्कार में शामिल हुए उन्हें राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात दी गई है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

राजस्थान के मूल निवासियों को मिलेगा ये लाभ

demo pic
इसके साथ ही राजस्थान के मूल निवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी योजना की घोषणा की गई। राजस्थान के मूल निवासियों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी और रोजगार सब्सिडी में बढ़ोतरी का भी ऐलान किया गया।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक पिछड़ा वर्ग के लिए भैरों सिंह शेखावत के नाम से अंत्योदय स्वरोजगार योजना की सौगात दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें