फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल मांगा तो कर दी तोड़फोड़, निर्दलीय विधायक के समर्थकों पर लगा आरोप

Sun, 07 Jan 2018 06:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
टोल बूथ पर टूटे हुए शीशे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान के एक निर्दलीय विधायक मुसीबत में फंस सकते है। दरअसल, आज एक टोल नाके पर जमकर हुई तोड़फोड़ की घटना के मामले में आरोप है कि ये तोड़फोड़ निर्दलीय विधायक के समर्थकों ने की हैं।
विज्ञापन


घटना बाड़मेर की है। खींवसर (नागौर) के निर्दलीय विधायक हनुमान बेनिवाल की ओर से आज बाड़मेर में हुंकार रैली महासभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले कुछ युवकों का बाड़मेर के बायतु के पास नींबानियों की ढाणी टोल नाके पर विवाद हो गया। यह विवाद टोल टैक्स को लेकर हुआ। 

विवाद बढ़ गया और एक बोलेरो में सवार होकर जा रहे इन युवकों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने वहां केबिन में भी जमकर तोड़फोड़ मचाई। ये सारी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें