फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 180 और 25 के लिए पार्टी ने प्रारंभ की तैयारियां

Thu, 03 Aug 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की जोर—शोर से तैयारियां प्रारंभ कर दी है। हाल ही में राजस्थान दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत करने की बात कही थी।
विज्ञापन




इसी के चलते आज से जयपुर में दो दिवसीय भाजपा का मंथन फिर से प्रारंभ हो रहा है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में होने वाले इस मंथन में पहली पार्टी ने अपने जिला कोषाध्यक्षों ओर कार्यालय प्रभारियों को भी बुलाया है।


दो दिवसीय मंथन बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अतिरिक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर भाजपा के अन्य प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व मोर्चा पदाधिकारी भी सम्मलित हो रहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव व 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को मैसेज दिया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें