फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा और संघ पदाधिकारियों की जयपुर में बैठक, जल्द हो सकती है नई कार्यकारिणी की घोषणा

Fri, 31 Mar 2023 07:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और संघ पदाधिकारियों के बीच जयपुर में बैठक चल रही है। इस बैठक में नई कार्यकारिणी पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई। इससे माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यालय। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी शुक्रवार को सेवा भवन में संघ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। जयपुर सेवा भवन में चल रही बैठक में क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम सहित संघ के कई पदाधिकारी और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह मौजूद हैं।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि बैठक के बाद संगठन मंत्री चंद्रशेखर को हटाया जा सकता है। वहीं, भाजपा में जल्द ही एक नई कार्यकारिणी की घोषणा भी कर सकती है।  

दरअसल, सीपी जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि बैठक इसी मुद्दे को लेकर चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


भाजपा में 8 उप अध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री,1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय प्रभारी, 1 मुख्य प्रवक्ता, 3 प्रवक्ता,  7 मोर्चा अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी है।  इनके अलावा 18 प्रकोष्ठ, 9 विभाग में भी कार्यकारिणी बनी हुई है।  

बताया जा रहा है कि नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा को लेकर ही सीपी जोशी संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। 

बैठक में संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रदेश के जातीय समीकरण सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो रह है। जिसके अनुसार कार्यकारिणी में सदस्यों को शामिल करने की रणनीति बनाई बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद राजेंद्र राठौर को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है। वहीं, प्रदेश कार्यसमिति से पहले नई कार्यकारिणी की घोषित भी की जा सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें