पार्षद को पीटने वाले बदमाश इतने बेखौफ थे कि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोविंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है कि वह ठेकेदारी का भी कार्य करता है। सिंह का कहना है कि जघीना निवासी कुलदीप सिंह व अन्य बदमाश उससे एक ठेके के ऐवज में 20 लाख रुपए मांग रहे थे।
गोविंद सिंह ने पुलिस को बताया कि जब उसने 20 लाख रुपए देने से माना कर दिया, तो बदमाश उन्हें धमकी देने लगे। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने उन पर हमला कर दिया।
वहीं पुलिस ने इस मामले में एक टीम गठित की है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एक पार्षद से पैसे की मांग और मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।