राजस्थान एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.60 करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी के नोट की एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार एटीएस की सूचना पर जयपुर में रामगंज थाना पुलिस ने शनिवार रात एक कपड़ा व्यापारी के घर में दबिश देकर 2.60 करोड़ रुपए के पुराने नोट बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मीनारायणपुरी में रहने वाले कपड़ा व्यापारी रमेश जैन को गिरफ्तार किया है वहीं दो अन्य लोग रामप्रसाद सैनी और भगवान सिंह की भी गिरफ्तारी हुई है।