वेल में पहुंचकर कागज लहराते निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल
14वीं विधानसभा के बजट सत्र का आगाज ही तीखे हंगामे के साथ हुआ है। आज राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण शुरू होने से पहले ही सरकार को घेर लिया गया। सबसे पहले हंगामा करने खींवसर से निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होने से पहले ही वेल में पहुंच गए।
बेनीवाल ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए किसानों की कर्ज माफी का नारा लिखे कागज लहरा दिए। हालांकि राज्यपाल फिर भी अपना भाषण पढ़ते रहे। बेनीवाल के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने भी हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्यपाल कल्याण सिंह के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि आप वो बातें पढ़ रहे हैं जो सरकार ने आपको बताई है मगर आपको ये मालूम नहीं है कि प्रदेश में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं, लॉ एंड आॅर्डर की स्थिती बेहद ही खराब है, महिलाओं से बलात्कार बढ़ रहे हैं।