फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर खान के साथी को नहीं लगी थी गोली, मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 06 Dec 2017 09:19 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जावेद और ताहिर
विज्ञापन
गो—तस्कर उमर खान की मौत और उसके दो साथियों पर फायरिंग की गुत्थी अब सुलझने लगी है। अलवर के सामान्य अस्पताल ने उमर खान के साथी ताहिर की मेडिकल रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार ताहिर को गोली नहीं लगी थी केवल कुछ चोट के निशान थे। जबकि ताहिर अभी तक गोली लगने की बात और ईलाज के लिए हरियाणा के निजी अस्पताल की जानकारी देता आया। वहीं अलवर के पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश का कहना है ताहिर ने जिस हरियाण के अस्पताल और डॉक्टर की बात कही है उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आया गो-तस्कर के साथी का झूठ

उमर खान
गौरतलब है कि बीते माह दस नवंबर को अलवर के रामगढ़ में गो-तस्कर उमर खान और उसके दो साथियों पर कथित गो-रक्षकों ने हमला कर दिया था। जिसमें उमर खान की मौत हो गई थी। जबकि उसके साथ ताहिर व जावेद मौके से फरार हो गए थे। कुछ दिनों बाद ताहिर सामने आया और उसने बताया  कि उमर के साथ उसे भी गोली लगी थी। जिसका इलाज उसने हरियाणा के अस्पताल में करवाया है। लेकिन अलवर के सरकारी अस्पताल की रिपोर्ट के बाद ताहिर का झूठ सामने आया है। गौरतलब है कि उमर खान व उसके दो साथियों पर गो-तस्करी के कई मामले दर्ज है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें