अपहरण के मामले में पेशी पर आए एक विचाराधीन कैदी पर आज अज्ञात हमलावरों ने कोर्ट परिसर में ही फायरिंंग कर दी। इससे अफरा—तफरी मच गई। इस दौरान एक गोली विचाराधीन कैदी को भी लगी।
घटना राजस्थान के बूंदी जिले की है। पुलिस के अनुसार, बूंदी जेल में बंद अपहरण के आरोपी राकेश जाट को आज चालानी गार्ड कोर्ट में पेशी पर लेकर आए थे। इस दौरान एक बाइक कोर्ट के बाहर रुकी और उस पर आए तीन बाइक सवारों ने राकेश जाट पर फायरिंग शुरू कर दी।
इससे कोर्ट परिसर में हडकम्प मच गया। एक गोली राकेश के कमर में लगी। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक समंदर सिंह और थानाधिकारी रामनाथ सिंह मौके पर पहुंचे।
आज चालानी गार्ड आरोपी राकेश जाट को बूंदी कोर्ट में पेशी पर लेकर गए थे। तभी एक बाइक कोर्ट के बाहर आकर रुकी। अज्ञात तीन युवक वहां पहुंचे। हमलावरों ने कैदी राकेश जाट पर फायरिंग कर दी। इनमें एक गोली उसकी कमर में लगी।
कोर्ट में मचा हडकम्प
revolver
- फोटो : Demo pic
कोर्ट परिसर में गोलियां चलने से वहां हड़कंप मच गया। हमलावर भी भाग निकले। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक समंदर सिंह और थानाधिकारी रामनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल ने 3 खाली कारतूस बरामद कर लिए है।
बताया जा रहा है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाने वाले सुभाष की भी आरोपियों की गैंग में शामिल हमलावरों ने हरियाणा में परिवादी सुभाष की सरेआम हत्या कर दी थी। तब से ही सुभाष के परिवार वाले भी मौके की तलाश में थे। पुलिस हमलावरों को भी इसी कड़ी से जोड़कर देख रही है।
जानकारी के अनुसार दबलाना थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी सुभाष सिंह ने 15 नवम्बर 2015 को दी एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके अनुसार, जमीन दिखाने के बहाने उनके घर आए पानीपत, हरियाणा निवासी कुलदीप सिंह व साथी सुभाष के भाई रणवीर का अपहरण करके ले गए थे।
बाद में पुलिस ने कार्रवाई कर रणवीर को छुड़ा लिया और इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में राकेश उर्फ पप्पू जाट निवासी शिवाह, चांदनी, पानीपत, हरियाणा को 4 अक्टूबर को दबलाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब से ही विचाराधीन कैदी राकेश बूंदी जेल में बंद था। उसके खिलाफ हरियाणा में भी लूट, आगजनी, हत्या और अपहरण के मुकदमे दर्ज है।