हार्डकोर अपराधियों से भरी पुलिस की जीप ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाइक पर सवार अधेड़ उम्र की महिला की मौत हो गई। घटना अलवर जिले की है जहां ततारपुर थाना अंतर्गत स्थानीय ग्राम जिंदोली के समीप एक पुलिस वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
टक्कर मारने के बाद पुलिस की गाड़ी में ही महिला को अलवर के सामान्य चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल ने बताया कि पुलिस की गाड़ी हार्डकोर मुलजिमों को लेकर बहरोड़ पेशी पर जा रही थी तभी रास्ते में यह घटना घटी जिसके बाद मृतक वह घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया। मामले की जांच की जाएगी।