गोतस्करी को लेकर आए दिन हंगामा हो रहा है। इसका सीधा सामाजिक सद्भाव पर भी पड़ रहा है। इसे देखते हुए मेव समाज ने आज एक बड़ा फैसला लिया है।
दरअसल, अलवर जिला और यहां का मेव समुदाय गोतस्करी के लगातार सामने आ रहे मामलों के कारण बदनाम हो रहा है। कुछ आसामाजिक तत्वों की इस करतूत की वजह से मेवात क्षेत्र अलवर भरतपुर और हरियाणा के 40 लाख से अधिक मेव समाज के लोगों की छवि पर असर पड़ा है।
ऐसे में अलवर जिले की जिला मेव पंचायत ने गोतस्करों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। गोतस्करों ओर उनके गांव का जिला मेव पंचायत जातीय बहिष्कार के साथ रोटी-बेटी का रिश्ता नाता भी खत्म करेगी। अलवर जिले के चौपानकी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आज पुलिस ने मुठभेड़ में एक गोतस्कर उमर खान निवासी पल्ला गांव नूह हरियाणा को गिरफ्तार किया है।