दो भाईयों के बीच हुई मामूली कहासुनी में एक भाई की जान चली गई। गुस्साएं बड़े भाई ने छोटे भाई की लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी।
मामला अलवर जिले के भिवाड़ी का है जहां ग्वालदा गांव में एक भाई ने अपने ही छोटे भाई को मामूली विवाद के चलते लाठियों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस झगड़े में मृतक के पुत्र आमिर व ईशब को भी चोटें आई है।
भिवाड़ी डीएसपी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि गत कल देर शाम भिवाड़ी फेज थर्ड थाना इलाके के ग्वालदा गांव में ईशब खान ने छोटे भाई रुजदार का झगड़ा हो गया था। झगड़े में रुजदार की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर् मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को भिवाड़ी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।