प्रेमी जोड़े द्वारा लव मैरिज करने की बात से नाराज एक गांव की पंचायत ने युवती को तुगलकी फरमान सुनाया है।
मामला अजमेर जिले का है जहां सावर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पंचों की शिकायत की है। उसने पंचों द्वारा परिवार को गांव से बेदखल करने का फरमान जारी करने की शिकायत दी है। युवती का आरोप है कि पंचो ने उसका मुंह काला करके गांव में निर्वस्त्र घुमाने का भी फरमान सुनाया है।
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने भी नामजद सात पंचों को पाबंद करवाकर एसडीएम के समक्ष पेश किया है।