केंद्र सरकार ने वाहनों पर बम्पर गार्ड लगाने पर रोक लगा दी है। राजस्थान में भी इसको लेकर हलचल शुरू हो गई है।
हालांकि अभी तक जिम्मेदार विभागों ने ऐसे वाहनों पर कार्रवाई शुरू नहीं की है लेकिन बम्पर गार्ड पर रोक की खबर ने आॅटो पार्ट्स बाजार में हडकम्प जरुर मचा दिया। कई वाहन चालक अपने वाहन की सुरक्षा के लिए आगे और पीछे बम्पर गार्ड लगवाते है। ऐसे में छोटे हादसों में गाड़ी को नुकसान कम होता है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के ताजा आदेश के अनुसार, बम्पर गार्ड असुरक्षित है। इसके चलते मंत्रालय ने हाल में एक आदेश जारी कर बम्पर गार्ड लगाने पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्यों को निर्देश दिए हैं कि वे बम्पर गार्ड लगवाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 के सेक्शन 52 के तहत कार्रवाई अमल में लाए।