महिला का शव लहूलुहान हालत में एक बाड़े में पड़ा मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
मामला अजमेर के श्रीनगर थाना क्षेत्र के तिहारी गांव का है। श्रीनगर थानाधिकारी रामलाल चौधरी ने बताया कि तिहारी गांव निवासी रामनारायण जाट के बाड़े में एक ग्रामीण महिला का शव पड़ा हुआ था। महिला के कान के पास गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। जिसके आधार पर हत्या की आशंका जताई गई है। हालांंकि शरीर पर अन्य कहीं भी किसी तरह का के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
चौधरी ने बताया कि एफएसएल टीम ने मौका मुआयना किया है। मृतका के हाथ पर कमला बाई रामेश्वर लिखा हुआ है। आस-पास के सभी गांवों में जानकारी जुटाई गई, लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाधिकारी ने कहा कि महिला को कहीं और मारकर यहां फैंका गया है मृतका का शव जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।