फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनावों के जरिए 'आप' की राजस्थान में धमाकेदार एंट्री

Tue, 05 Sep 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
महारानी कॉलेज में चुनावी जीत का जश्न
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव परिणामों ने भाजपा और कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। इन चुनावों के जरिए राजस्थान में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना राजनीतिक खाता खोल दिया है। विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव के जो रिजल्ट आए हैं उनमें आप से संबंद्ध राजस्थान छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएसआरजे) के कई उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


सीवाईएसएसआरजे उम्मीदवारों की जीत को लेकर आप पार्टी काफी उत्साहित है। वह इसे अपनी राजस्थान में एक बड़ी उपलब्धी मान रही है। दरअसल, राजस्थान की राजनीति में अभी तक भाजपा और कांग्रेस का ही वर्चस्व रहा है। जहां तक छात्र राजनीति की बात है वहां राजस्थान के शेखावटी में एसएफआई का थोड़ा बहुत असर रहा। अब सीवाईएसएसआरजे के प्रत्याशियों ने जीत कर राजस्थान में  खाता खोल दिया है। 

आप के दावे पर विश्वास करे तो सीवाईएसएसआरजे ने  12 अध्यक्ष पद, 8 पैनल, 35 उम्मीदवारों के साथ दो यूनिवर्सिटी के 50 से ज्यादा सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

​कुमार विश्वास की धमाकेदार एंट्री

KUMAR VISHWAS
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव के दौरान कुछ कॉलेजों में मिली इस जीत को आप पार्टी के राजस्थान प्रभारी कुमार विश्वास की धमाकेदार एंट्री मानी जानी है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें राजस्थान की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान विश्वविद्यालय से सबंद्ध जयपुर के प्रमुख महारानी कॉलेज में उपाध्यक्ष पद जीत हासिल करने वाली जेबुनिशा सीवाईएसएसआरजे समर्थित है। इसी तरह बालाजी महाविद्यालय साधासर नोखा के चारों उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। यहां से सरस्वती अध्यक्ष पद, सुमित्रा उपाध्यक्ष पद, सरोज महासचिव पद, रामनिवास सयुक्त सचिव पद का चुनाव जीते हैं।
सीवाईएसएसआरजे के सुनील चौधरी भी मोराका सरकारी कॉलेज में अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए हैं। राजकीय कला महाविद्यालय कोटा से संयुक्त सचिव के उम्मीदवार दीपक शर्मा ने भी जीत हासिल की है। अजमेर भागवंत यूनिवर्सिटी के रामलाल घाकड़ ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें