फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पुलिस स्टेशन के बाहर बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, डीएसपी ऑफिस में महिला ने छिड़का पेट्रोल

Wed, 22 Sep 2021 01:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं महिला की ओर से पुलिस पर दबाव बनाने के लिए पेट्रोल छिड़का गया था। 
 
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के टोंक जिले में एक बुजुर्ग ने पुलिस स्टेशन के बाहर ही खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बुजुर्ग को बचाया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


घटना मंगलवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रामस्वरूप बैरवा नामक व्यक्ति मंगलवार की शाम टोडाराय सिंह पुलिस स्टेशन गए थे। लेकिन वे पुलिस स्टेशन के गेट से ही वापस लौट गए और करीब 100 मीटर आगे जाकर खुद को आग के हवाले कर लिया। मौके पर मौजूद सिपाही का कहना है कि बुजुर्ग ने खुद की मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल कर खुद पर छिड़का और आग लगा ली।

आग लगाने के कारण का पता नहीं 
पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, यह बात सामने आई है कि बुजुर्ग की ओर से कुछ मामलों की शिकायत अलग-अलग थानों में दर्ज कराई गई थी। वहीं एक जमीन के विवाद में वह खुद भी आरोपी था। लेकिन जिस पुलिस स्टेशन के सामने यह घटना हुई वहां पर बुजुर्ग की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग के बयान के बाद ही घटना के बारे में पता चल सकता है। 
विज्ञापन


डीएसपी ऑफिस में बुजुर्ग महिला ने भी किया आत्महत्या का प्रयास 
मंगलवार को ही एक 65 वर्षीय महिला ने भी खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना सवाईमाधोपुर जिले के डीएसपी ऑफिस की है। जानकारी के मुताबिक, महिला की ओर से गैंग रेप की शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से महिला नाराज थी। 

तीन रिश्तेदारों पर लगाया था गैंग रेप का आरोप 
महिला की ओर से अगस्त में अपने तीन रिश्तेदारों पर गैंग रेप का आरोप लगाया गया था। लेकिन पुलिस की ओर से इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी। इससे आहत महिला ने डीएसपी ऑफिस में ही खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास में मामला दर्ज किया गया है। 

आत्महत्या की धमकी देकर दबाव बनाना चाह रही थी महिला
डिप्टी एसपी नारायण शर्मा का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रेप का मामला झूठा था। महिला और उसके रिश्तेदारों के बीच छह लाख रुपये को लेकर विवाद था, जिसको लेकर महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि महिला मंगलवार को मेरे ऑफिस में आई थी और कार्रवाई का दबाव बना रही थी। इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने की धमकी दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें