दो भाइयों पर शैतान इस कदर हावी हुआ कि उन्होंने बहन और उसकी सहेली की जमकर पिटाई कर दी। इतने पर जब भाइयों का मन नहीं भरा तो उन्होंने दोनों का जिंदा जलाने की कोशिश भी की।
मामला राजस्थान के बांसवाड़ा शहर का है। यहां की कॉमर्शियल कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहने वाली एक छात्रा ने कोतवाली में दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि बृहस्पितवार को उसकी सहेली उसके कमरे में आई और उसका फोन मांगा। इसके बाद वह किसी से फोन पर बात करने लग गई।
पूछा मोबाइल किसका है और फिर...
फाइल फोटो।
इस दौरान उसकी सहेली के भाइयों कालू व हर्षित ने अपनी बहन को फोन पर बात करते देखा तो वे गुस्से से आग बबूला हो गए।
उन्होंने पहले अपनी बहन से पूछा कि फोन किसका है? इसके बाद वे फोन देने वाली युवती के कमरे में आए और मारपीट करने लगे। उसे लात-घूंसों से पीटा। पीड़िता ने बताया कि मारपीट के बाद युवकों ने केरोसिन डालकर जलाने का भी प्रयास किया। वह किसी तरह जान बचाकर भागकर कोतवाली थाना पहुंची।
इसके बाद पुलिसकर्मी तुरंत पीड़िता को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों आरोपी मकान में ताला लगाकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने उन्हें तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।
बहन ने दिए ये बयान
फाइल फोटो।
पुलिस ने आरोपियों की बहन से भी पूछताछ की तो उसका कहना था कि दोनों भाइयों ने उसके साथ भी मारपीट की है और जलाने का प्रयास किया है।
दूसरी तरफ इस घटना के बाद नाराज कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस कारण शहर के मुख्य चौराहे पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाइश कर जाम खुलवाया।