फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे गार्ड की मौत

Tue, 20 Jun 2017 01:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अलवर के जीआरपी थाना अंतर्गत स्थानीय तिजारा फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसका आज सुबह सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन


अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राजाजी का बास निवासी हीरालाल यादव अलवर जंक्शन पर गार्ड का काम करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार रात वह रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के लिए कहकर घर से निकला था। उसके बाद सुबह जीआरपी थाना पुलिस ने तिजारा फाटक के समीप ट्रेन से एक्सीडेंट होने की सूचना दी। 

मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की शिनाख्तगी की। जीआरपी थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि मथुरा रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना मिली है जिस पर मौके पर पहुंचकर शव को अलवर के सामान्य चिकित्सालय में रखवाया गया। जहां परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें