रेलमंत्री सुरेश प्रभु मंगलवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास करेंगे। प्रभु चूरू के सरदारशहर में ब्रॉडगेज लाइन का शुभारंभ करेंगें। इसके बाद प्रभु जयपुर जंक्शन पर आयोजित एक कार्यक्रम में एक तृतीय प्रवेश द्वार, एस्कलेटर और 500 किलोवॉट सौर उर्जा संयंत्र का लोकापर्ण करेंगे। इस मौके पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उपस्थित रहेंगी। साथ ही ही प्रभु जयपुर से ही रिमोट के माध्यम से डीआरएम अजमेर कार्यालय में सौर उर्जा पैनल का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही मारवाड़—चंडावल रेलखण्ड के दोहरीकरण कार्य का लोकापर्ण व सीकर—फतेहपुर शेखावटी आमान परिवर्तित रेललाइन पर रेल सेवा का शुभारंभ रिमोट के माध्यम से करेंगे। वहीं रेलवे अधिकारियों के अनुसार सीकर—दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा का उदघाटन भी प्रभु रिमोट के माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के प्रमुख मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।