फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग के बीच यहां टूटा मिला ट्रैक, बड़ा हादसा टला

Thu, 30 Nov 2017 02:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ट्रैक सुधारता गैंगमैन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अत्यंत व्यस्त रहने वाले दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर गैंगमेन की सूझबूझ के चलते आज एक बड़ा हादसा टल गया। यदि गैंगमैन टूटी हुई पटरी को नहीं देख पाता तो कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोटा में दिल्ली-मुम्बई रेल मार्ग पर रामगंजमंडी के पास दरा व रावठा रेलवे स्टेशन के बीच गैंगमैन को एक पटरी टूटी हुई मिली, जिसके बाद उसने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। रेलवे ट्रैक पर पटरी टूटी होने से कोटा रेल मंडल के दफ्तर से लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

रेलवे ने ट्रैक सुधारने के लिए तुरन्त टीमें मौके पर भेजी और टीम ने पहुंचकर मरम्मत कार्य किया।
 
विज्ञापन

व्यस्त रूटों में से एक है दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग

डेमो इमेज
पटरी टूटी हुई पाए जाने के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को तुरंत ही नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया गया, जिसके कारण ट्रेनें काफी लेट भी चली।

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग का यह हिस्सा देश के काफी व्यस्त रूटों में से एक माना जाता है, जहां न सिर्फ दिल्ली और मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनें गुजरती हैं, बल्कि जयपुर से मुंबई, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली रेलगाड़ियां भी यहीं से गुजरती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें