फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को बताया लाखों में एक, युवाओं से कहा सीख लें इनसे

Wed, 14 Feb 2018 02:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान एक वरिष्ठ नेता को लाखों में एक बताया है। आज दिल्ली में कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरीफ करके उनका पार्टी में एकबार फिर से कद बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


आज राहुल गांधी ने एनएसयूआई सदस्यों से  मुलाकात करते हुए अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की और उन्हें गहलोत से प्रेरणा लेने के लिए कहा। राहुल गांधी ने गहलोत को लाखों में एक बताते हुए युवा कांग्रेस के सदस्यों के सामने उन्हें प्रेरणा पुंज बताते हुए कहा कि गहलोत पार्टी के लिए प्रेरणा पुंज है, क्योंकि वो गांधीवादी विचारधारा के हैं। राहुल ने कहा कि राजनीति में हर किसी को गहलोत से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस करेगी अपनी जीत के हीरोज को सम्मानित

अशोक गहलोत
जानकारी के अनुसार आज जयपुर में पीसीसी में कांग्रेस अभिनंदन समारोह का आयोजन करेगी जिसमें राजस्थान उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले दो सांसदो और एक विधायक का सम्मान किया जाएगा।


आज अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.करण सिंह यादव और अजमेर से डॉ.रघु शर्मा को सम्मानित किया जाएगा तो वहीं भीलवाड़ा के मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने वाले विवेक धाकड़ को भी सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह के मौके पर पीसीसी चीफ सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उपस्थित रहेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें