फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल का पार्टी नेताओं को संदेश- चुनावों में हिंदुत्व के खिलाफ न करें बात

Thu, 28 Dec 2017 10:18 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन
गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस अपने नए अध्यक्ष की अगुवाई में आगामी चुनावों में रणनीति बदलने की तैयारी कर चुकी है। दरअसल कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के सभी प्रवक्ताओं को हिन्दुत्व के खिलाफ कोई भी बयान देने से बचने के लिए कहा है।
विज्ञापन


ऐसा पार्टी के गुजरात में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए कहा गया है। गुजरात चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मंदिरों में गए और धर्मनिरपेक्षता जैसे विषयों से दूर ही रहे। कांग्रेस के रणनीतिकारों को लगता है कि इसी का फायदा पार्टी को गुजरात चुनावों में हुआ। 

पढ़ें:- सरकार ने दिया झटका, छोटी बचत योजनाओं पर घटाई ब्याज दर

इसलिए आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी हिन्दुत्व के खिलाफ नहीं दिखना चाहती। इसी के चलते बीते 23 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस प्रवक्ताओं की बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी की नई रणनीति

कांग्रेस - फोटो : self
हालांकि राहुल गांधी इस बैठक में पहुंच नहीं सके थे। लेकिन फिर भी प्रवक्ताओं के लिए एक गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें कहा गया है पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी नहीं करें।

​साथ ही हिन्दुत्व की ओर झुकाव रखते हुए भाजपा को इसी मुद्दे पर घेरने का प्रयास किया जाए। राहुल गांधी की ओर से जारी गाइड लाइन सभी प्रवक्ताओं को ई-मेल के जरिए भी भेजी गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें