फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के लिए संसद का रात्रि सत्र, किसानों के लिए समय नहीं - राहुल गांधी

Wed, 19 Jul 2017 04:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान जागरुकता रैली में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित हो रही रैली में गांधी ने कहा कि जीएसटी के लिए सरकार आधी रात्रि को संसद का विशेष सत्र बुला लेती है, लेकिन किसान की आवाज को संसद में उठाने की अनुमति नहीं दी जाती है। किसानों के लिए सरकार के पास समय नहीं है।
विज्ञापन



राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकारों के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल बिजनेसमैन के साथ फोटो खिंचवाते नजर आते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो अमीर लोग हैं, केवल उन्हीं को बैंकों से कर्ज मिलता है, जबकि आम आदमी को कोई राहत नहीं है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आदिवासी किसानों के लिए भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किसानों के कर्ज माफ करने के विषय पर केन्द्र व राजस्थान सरकार को भी घेरा। जहां उन्होंने कांग्रेस शासित प्रदेश में किसान कर्ज माफ के लिए अपनी पीठ थपथपाई वहीं भाजपा सरकारों को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार पर ये दबाव बनाएगी कांग्रेस, जिससे मिलेगी राहत

rahul gandhi
इससे पहले किसान जागरुकता रैली में सम्मलित होने आए राहुल गांधी का बांसवाड़ा में परंपरागत रुप से स्वागत ​किया गया। इस रैली को कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तौर पर भी देख रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजस्थान में भी किसानों का कर्ज माफ कराएगी। इसके लिए कांग्रेस राजस्थान सरकार पर दबाव बनाएगी।

राहुल गांधी का बांसवाड़ा दौरे पर पूर्वसीएम अशोक गहलोत ने साधा सरकार पर निशाना कहा-मेवाड़, बागड़ की विकास परियोजनाओं को सरकार ने रोक दिया, भीलवाड़ा में मेमू कोच फैक्ट्री की परियोजनाओं को रोक दिया बांसवाड़ा का पॉवर प्लांट को रोक दिया।

रैली में हजारों की संख्या में जुटे लोगों को देखकर कांग्रेसी नेता काफी प्रसन्न नजर आ रहें है। जानकारी के अनुसार रैली में राजस्थान के अतिरिक्त मध्यप्रदेश व गुजरात से भी किसान सम्मलित हुए है।

इस मौके पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट व कई पूर्व मंत्री और पदाधिकारी सम्मलित हो रहे हैं। इससे पूर्व राहुल गांधी का रैली स्थल पर कांग्रेस सेवादल की ओर से गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें