फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पेट्रोल में भिगोया, वीडियो वायरल हुआ तो भागी पुलिस

Mon, 02 Oct 2017 10:24 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरोपी।
विज्ञापन
कानून हाथ में लेकर आरोपियों के साथ मारपीट कर वीडियो वायरल करना यह आजकल ट्रेंड में है। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी भी वायरल वीडियो से ही मिलती है जो कि पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन




ऐसी ही घटना राजस्थान के सीकर जिले में सामने आयी है। यहां के जूलियासर गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक बिजली के खंभे से बंधा हुआ है और ग्रामीण उसे पेट्रोल से भिगो रहे है। यहीं नहीं उसे गंजा करके उसके साथ बिजली के तारों से मारपीट की जा रही है।
Trending Videos

स्वयं ही दे डाली सजा

फाइल फोटो।
दरअसल युवक कुशाल शर्मा पर आरोप है कि उसने रविवार सुबह गांव के नजदीक एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान नाबा​लिग के शोर मचाने पर आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और गांव में ले आए।



इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही आरोपी को सबक सिखाने के लिए उसके साथ जमकर मारपीट और उसे गंजा कर दिया। जव आरोपी कुशाल शर्मा गंभीर घायल हो गया तो उसे छोड़ दिया। वहीं मौके पर मौजूद युवकों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल साइटस पर डाल दिया।
विज्ञापन

पुलिस दे रही है सफाई

फाइल फोटो।
हालांकि स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी सुबह ही मिल गई थी। ले​किन रविवार देर शाम जब वीडियो वायरल होने लगा तो पुलिसकर्मी गांव पहुंचे ओर मामले की जानकारी ली। पुलिस जब आरोपी युवक कुशाल शर्मा के घर पहुंची तो वह नदारद मिला। अब पुलिस सफाई में कह रही है कि दोनों पक्षों में से किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है इसलिए कार्रवाई में देरी हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें