फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स को इतना गुस्सा आया कि साथी को काट लिया

Mon, 20 Mar 2017 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू अस्पताल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में कार्यरत दो मेल नर्स सोमवार दोपहर डयूटी के दौरान भिड़ पड़े। एक मेल नर्स ने दूसरे के कंधे पर दांतों से काट दिया।
विज्ञापन


जेएलएन अस्पताल में कार्यरत मेल नर्स सिकंदर खान ने बताया कि वह ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान मेल नर्स रामावतार मीणा उसके पास आया और झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई हो गई। इस पर रामावतार ने उसके कंधे व हाथ पर काट लिया। इसकी जानकारी जैसे ही अन्य नर्सिंगकर्मियों को मिली तो उन्होंने घटना पर विरोध जताया और कोतवाली थाने पहुंच गए। थाने में पहुंचकर इन नर्सिंगकर्मियों ने जमकर हंगामा किया।

नर्सिंगकर्मियों के रोष को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने सिकंदर की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित मेल नर्स रामावतार मीणा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रामावतार ने कहा कि एक दिन पहले भी उसके साथ दिनेश मीणा और सिकंदर ने मारपीट की थी। आज जब वह बाइक लेने आया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस ने राजीनामा करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें