फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, शहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Thu, 08 Jun 2017 08:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
शहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में पुलिस फायरिंग से मारे गए किसानों के परिजनों से मंदसौर, मध्यप्रदेश में मिलने के लिए जाते समय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सैंकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर में जिला कलेक्ट्रेट सर्किल पर गुरुवार शाम को इकट्ठा होकर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार की तानाशाही के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी की। गुरुवार शाम को राहुल गांधी की गिरफ्तारी की खबर सुनने के बाद जयपुर शहर कांग्रेस के सैंकडों कार्यकर्ता महासचिव मनोज मुदगल के नेतृत्व में बनीपार्क स्थित कलेक्ट्रेट सर्किल पर पहुंच गए और सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में जयपुर शहर के सैंकडों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जयपुर शहर के प्रवक्ता मनोज मुदगल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे जयपुर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्री सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाएंगे। पहले कांग्रेस कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होंगे, इसके बाद सभी जुलूस के रूप में कलेक्ट्री सर्किल पहुंच कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन करेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



                                  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें